फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: छात्राओं ने महिला थाना का किया भ्रमण, पुलिस की कार्यप्रणाली जानी

Mukesh Kumar Updated Mon, 18 May 2026 04:36 PM IST

पीलीभीत में अमर उजाला के पुलिस दोस्त कार्यक्रम के तहत सोमवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय टहा पौटा की छात्राओं ने महिला थाना का भ्रमण कर पुलिस की कार्यप्रणाली, महिला सुरक्षा संबंधी योजनाओं और नए कानूनों की महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की। स्कूल की लगभग 25 छात्राओं ने महिला थाना पहुंचकर पुलिस कार्य प्रणाली को समझा। छात्राओं ने एफआईआर दर्ज होने की प्रक्रिया, मुकदमों की विवेचना और अन्य कानूनी गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रीता कुमारी ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं, वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181 और आपातकालीन सेवा डायल 112 के उपयोग की जानकारी दी। साइबर अपराध से बचने को लेकर भी सचेत किया गया। उन्होंने छात्राओं से कहा कि किसी भी तरह की परेशानी हो तो घबराएं नहीं, तुरंत हेल्पलाइन पर संपर्क करें। यदि स्कूल या घर आते-जाते रास्ते में कोई परेशान करे तो चुप न रहें, अभिभावकों व पुलिस को जरूर बताएं। भ्रमण के दौरान पुलिस ने छात्राओं को थाने की कार्यप्रणाली, रिकॉर्ड प्रबंधन और शिकायत निस्तारण प्रक्रिया को भी दिखाया। थाने की पूजा, कुमकुम, प्रियंका सागर के अलावा सहायक अध्यापक मिनाक्षी मौजूद रहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें