पीलीभीत जिले में बुधवार की रात बरखेड़ा कस्बा में ब्लॉक तिराहा पार कर रहे बाइक सवार दंपती और दो बच्चों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर बैठी महिला और उसकी बेटी पांच फीट हवा में उछल गई। हादसे में चार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बरखेड़ा सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन घायलों की हालत गंभीर होने पर उनके परिजनों ने सभी को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।