फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में कार्यालय का ताला खोलने की भनक पर पहुंचे सपाई, विरोध-प्रदर्शन और हंगामा

पीलीभीत के नकटादाना स्थित नगरपालिका के ईओ आवास में संचालित सपा के जिला कार्यालय को लेकर चल रहा मामला सोमवार की दोपहर फिर गरमा गया। नगरपालिका की टीम की ओर से कार्यालय पर लगाए गए ताले को खोलने की जानकारी मिलते ही सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हो गए। विरोध-प्रदर्शन और हंगामा करने लगे। कोर्ट का हवाला देकर विरोध जताया। सूचना पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर से भी सपाइयों की नोकझोंक हुई। करीब डेढ़ घंटे तक चली बातचीत के बाद पांच बजे तक का समय प्रशासन की ओर से दिया गया है। बता दें कि सपा कार्यालय पर करीब 20 दिन पहले नगरपालिका ने अपना कब्जा लिया था। कार्यालय पर अपना ताला लगाकर उसका रंग-रोगन भी कराया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें