पीलीभीत के ललौरीखेड़ा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कुकरीखेड़ा में तैनात महिला शिक्षामित्र ने बुधवार को अधिक मात्रा में नींद की गोलियों का सेवन कर लिया। विभागीय अधिकारियों को सूचना मिली कि विषाक्त पदार्थ खाया है, जिससे खलबली मच गई। एडीएम रितु पुनिया, सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा और एसडीएम सदर महिपाल सिंह गांव पहुंच गए। शिक्षामित्र के परिजनों से जानकारी जुटाई। पता चला कि महिला शिक्षामित्र का गांव में कुछ लोगों से रास्ते को लेकर विवाद है। इसी के चलते उसने अधिक मात्रा में नींद की गोलियों का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई थी। मौके पर ही उसे उपचार दिया गया।