पीलीभीत के पूरनपुर के होटल हर जी के सीसीटीवी फुटेज में खालिस्तान समर्थक तीन आतंकियों के साथ दिखे दो अन्य युवकों की पहचान भी हो गई है। दोनों युवक गजरौला जपती गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने बुधवार शाम दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि पूछताछ के बाद युवकों से अहम जानकारी मिल सकती है। बता दें कि पूरनपुर में 23 दिसंबर को हुई मुठभेड़ में उत्तर प्रदेश और पंजाब पुलिस ने खालिस्तान समर्थक संगठन केजेडएफ से जुड़े तीन आतंकियों को मार गिराया था। ये तीनों पूरनपुर के होटल में रुके थे।