फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में सरस मेला: स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के उत्पादों को मिला मंच, जुट रहे खरीदार

मुकेश कुमार Updated Sun, 22 Feb 2026 03:29 PM IST

पीलीभीत में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ( एनआरएलएम) की ओर से शहर के गांधी स्टेडियम परिसर में रविवार को आयोजित सरस मेले का स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के उत्पादों को मंच मिला। महिलाओं ने कपड़े, जूट और जलकुंभी के बने बैग, डलिया एवं अन्य उत्पादों की स्टॉल लगाई। बंगाली इलाके के समूह की महिलाओं के स्टॉल पर रखी पारंपरिक बंगाली साड़ी की मांग अधिक रही। इसके अलावा हर्बल गुलाल, मिट्टी की मूर्तियां, अचार, कचरी पापड़ आदि के स्टॉल भी लगाए गए। सरस मेले का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ दलजीत कौर, डीसी एनआरएलएम वंदना सिंह ने किया। सभी स्टॉलों पर जाकर उत्पादों की जानकारी जी। सरस मेला तीन दिन तक चलेगा। होली पर्व को लेकर लगाए गए इस मेले से समूहों के उत्पाद की बिक्री होगी और महिलाओं की आय बढ़ेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें