फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में रोडवेज कर्मचारियों ने डिपो में कराया जगराता, भजनों पर झूमे भक्त

पीलीभीत में रोडवेज कर्मचारियों ने आपसी सहयोग से बस अड्डा परिसर में शुक्रवार की रात मातारानी का जगराता कराया। विशाल जागरण पार्टी के कलाकरों की ओर से प्रस्तुत माता के भजनों भक्त जमकर झूमते नजर आए। शनिवार का हवन-पूजन और भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। पीलीभीत डिपो के कर्मचारी व अधिकारी हर साल इसी समय डिपो परिसर में माता रानी का जगराता कराते हैं। शुक्रवार को देर रात माता के जगराते का आयोजन हुआ। शहर के ही विशाल जागरण पार्टी के कलाकारों ने माता रानी की चौकी सजाई। इसके बाद माता रानी के भजनों को सुनाया। माता रानी के भजनों को सुन भक्त भाव विभोर हो गए। भक्त माता रानी के भजनों पर जमकर झूमे। सुबह आठ बजे माता की आरती व हवन-पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें अधिकारी-कर्मचारी सहित डिपो पर पहुंचने वाले यात्री व आस-पास के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा शाम तक चला। इस मौके पर एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव, संचालन प्रभारी प्रदीप बाजपेयी, लिपिक राहुल सक्सेना, चालक-परिचालक यूनियन के अध्यक्ष राजकुमार, आदित्य सहित काफी कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें