फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने गाय बेचने ले जा रहे पशुपालक को पकड़ा पशु को पीटने का आरोप

पीलीभीत के पूरनपुर में गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने गाय को बेचने जा रहे गांव मनहरिया के गोपाल को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसका साथी मौके से भाग गया। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। गोरक्षा जिला प्रमुख शिवम भदौरिया का आरोप है कि पशुपालक गाय को पीटते हुए ले जा रहा था। गांव बंजरिया के अध्यक्ष सूरज ठाकुर ने आरोपी को रोकने की कोशिश की। आरोप है कि सूरज को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। सूचना पर टीम के साथ मौके पर पहुंचकर संरक्षित पशु और आरोपी को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को आरोपी सौंप दिया गया। गांव बंजरिया के सूरज ठाकुर की तहरीर पर पुलिस ने गोपाल और उसके साथी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ विधि भूषण मौर्य के अनुसार आरोपों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें