फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघ ही नहीं, भालू भी कर रहे लोगों को रोमांचित

मुकेश कुमार Updated Sat, 01 Jun 2024 03:13 PM IST

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों की चहलकदमी सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। शुक्रवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे देख सैलानी रोमांचित हो गए। दरअसल जंगल से निकलकर एक भालू लालपुल स्थित चूका गेट के निकट पहुंच गया। भालू को तेजी के साथ दौड़ता देख सैलानी रोमांचित हो गए। काफी देर तक भालू पुल क्षेत्र से होकर गेट के नजदीक तक घूमता रहा। इस दौरान सैलानियों ने भालू का वीडियो भी बनाया। इसके अलावा भालू का एक वीडियो सामने आया है। शुक्रवार शाम के वक्त एक भालू अचानक सड़क पर आ गया, उसे देखकर वाहनों के पहिया थम गए। भालू आगे चलता रहा, उसके पीछे चल रही कार में सवार लोगों ने वीडियो बना लिया। वाहनों की लाइट से भालू जंगल में चला गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें