पीलीभीत में जंगल से निकला बाघ सोमवार को पानी में तैरकर शारदा डैम के सर्विस मार्ग पर पहुंच गया। बाघ ने यहां नगरिया खुर्द कला निवासी अमोलय मंडल (40) पर हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। घटना की जानकारी के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ सर्विस मार्ग की झाड़ियों में काफी देर बैठा रहा। उसके लौटने के लिए सिर्फ पानी का लंबा रास्ता है। दूसरी ओर आबादी है। ऐसे में खतरा बरकरार है। सूचना वन विभाग की टीम को दी गई है।