पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में चार दिन से लापता किशोरी का शव सोमवार रात गांव के निकट तालाब से बरामद हुआ। उसके परिजन ने दो युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।