फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पीलीभीत में 24 घंटे बाद नदी के पार निकले नेपाली हाथी, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

पीलीभीत के माधोटांडा क्षेत्र में नेपाल की सीमा से बूंदीभूड़ के रास्ते गभिया सहराई क्षेत्र में पहुंचे दो नेपाली हाथी 24 घंटे बाद शुक्रवार रात नदी के पार लौट गए। वनकर्मियों का दावा है कि हाथी पुराने रास्ते से ही लौटे हैं। गभिया क्षेत्र के कुछ किसानों की केला की फसलें नष्ट हुईं। निगरानी के चलते हाथियों को समय से खदेड़ा जा सका। माधोटांडा क्षेत्र के बराही रेंज के जंगल के अंतर्गत सीमावर्ती इलाके में बृहस्पतिवार रात दो नेपाली हाथी घुस आए थे। सीमा पिलर नंबर 19 के निकट से हाथी बूंदीभूड़ क्षेत्र के रास्ते गभिया के जंगल में पहुंच गए थे। जानकारी के बाद नौजल्हा वन चौकी की टीम हाथियों की निगरानी में जुट गई थी। शुक्रवार रात हाथियों ने दो किसानों की केला की फसल को भी नष्ट किया। ग्रामीणों ने हाथियों की वीडियो भी बनाई। देर रात हाथी पुनः पुराने रास्ते से नदी के पार निकल गए। हाथियों की लोकेशन ट्रेस होने के बाद वन कर्मियों के साथ ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें