फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नए साल पर सैलानियों के स्वागत के लिए पीलीभीत टाइगर रिजर्व तैयार

मुकेश कुमार Updated Tue, 31 Dec 2024 04:12 PM IST

घास के हरे-भरे मैदान और यहां विचरण करते बाघों के दीदार से पहचान रखने वाले पीलीभीत टाइगर रिजर्व और चूका बीच नए साल पर सैलानियों के स्वागत के लिए तैयार हैं। नए साल को यादगार बनाने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी यहां पहुंच रहे हैं। आलम यह है कि चूका बीच की अधिकांश हटें 10 जनवरी तक के लिए बुक हो चुकी हैं। यहां आने वाले सैलानी निजी होटल और रेस्त्रां के साथ-साथ रिसॉर्ट में ठहरने के इंतजाम कर रहे हैं। 1500 से लेकर चार हजार रुपये तक के रूम उपलब्ध हैं। टाइगर रिजर्व घूमने के लिए शहर के नेहरू पार्क के अलावा महोफ गेट नंबर एक और मुस्तफाबाद से सफारी वाहन मिल सकते हैं। नेहरू पार्क से करीब पांच हजार और महोफ गेट नंबर एक और मुस्तफाबाद से चार हजार रुपये का खर्च होंगे। तीन घंटे की समय सीमा में उन्हें चूका बीच, लालपुर, बारहसिंघा, बाइफरकेशन, सायफन, सात झाल, संभरताल के भ्रमण का मौका मिलेगा। इस दौरान वह जंगल की प्राकृतिक छठा का आनंद लेने के साथ वन्यजीवों के दीदार भी कर सकेंगे। चूका बीच में सैलानियों के लिए खाने-पीने की पर्याप्त व्यवस्था है। कैंटीन में चाय, कॉफी के साथ ही दाल, दाल मखनी, दाल तड़का, गोभी पराठा समेत तमाम व्यंजन मिलते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें