फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सावधान रहें... साइबर ठगी से बचें, आईपीएस नताशा गोयल ने छात्राओं को किया जागरूक

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 24 Dec 2025 03:57 PM IST

पीलीभीत के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में बुधवार को अमर उजाला की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें सीओ सदर आईपीएस नताशा गोयल ने छात्राओं को साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए। कहा कि सावधानी और सजगता से साइबर ठगी से बचा जा सकता है। किसी को भी अपनी व्यक्तिगत और बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें। लुभावने विज्ञापन, लॉटरी और एप के जरिए रुपये कमाने के लालच में न फंसें। डिजिटल अरेस्ट के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह साइबर ठगों का नया तरीका है। पुलिस कभी किसी को डिजिटल अरेस्ट नहीं करती है। उन्होंने साइबर ठगी के अलग-अलग तरीकों के बारे में बताया और बचाव के तरीके भी बताए। कार्यक्रम में करीब 50 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें