फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पूरनपुर तहसील परिसर में अधिवक्ताओं और वादकारियों में मारपीट, वीडियो वायरल

पीलीभीत के पूरनपुर तहसील परिसर में मंगलवार को अधिवक्ताओं और वादकारियों से मारपीट हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि एक पक्ष की पैरवी में हुए अधिवक्ता से दूसरे पक्ष के लोगों ने विवाद किया। इसी को लेकर मारपीट हुई। वीडियो में पुलिस बीच बचाव करती दिख रही है। अधिवक्ता पंकज शुक्ला ने बताया कि गांव बांस बोझी में दो पक्षों में विवाद चल रहा है। इनमें से एक पक्ष की पैरवी वह कर रहे हैं। मंगलवार की दोपहर वह अपने पक्ष के लोगों के साथ तहसील गए थे। इसी समय दूसरे पक्ष के लोग आ गए और उनसे विवाद करने लगे। विवाद मारपीट में बदल गया। अन्य अधिवक्ता भी एकत्र हो गए। किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें