फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में ग्रामीणों ने चोर समझ मानसिक बीमार युवक को पीटा, मामले में लापरवाही बरतने पर इंस्पेक्टर निलंबित

पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र के बिठौरा कलां में बृहस्पतिवार रात ग्रामीणों ने एक मानसिक बीमार युवक को चोर समझकर पकड़ लिया। रस्सी से बांधकर बेरहमी से उसकी पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को बचाया। युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस मामले में गजरौला पुलिस की लापरवाही सामने आने पर एसपी अभिषेक यादव ने थानाध्यक्ष गजरौला को निलंबित कर दिया है। युवक की पिटाई के मामले में आरोपियों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें