फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति दोषमुक्त, 31 महीने बाद जेल से हुआ रिहा

Mukesh Kumar Updated Mon, 13 Apr 2026 12:21 PM IST

पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव जिरौनियां में जून 2023 में पुष्पा देवी की मौत के बाद दहेज हत्या के आरोप में घिरे पति, सास और ससुर को संदेह के लाभ में दोषमुक्त कर दिया गया। पति उमेश को 31 माह तक इस आरोप में जेल में बंद रहना पड़ा। एडीजे (पंचम) के न्यायालय से दोषमुक्ति का आदेश जारी होने के बाद उमेश को जेल से रिहा कर दिया गया। इस मामले में उमेश के पिता भीमसेन उर्फ अनोखेलाल और मां फूलवती भी तीन माह जेल में बंद रहे थे। इस बीच परिवार को शारीरिक और मानसिक परेशानियों से गुजरना पड़ा। मामले में आरोपी बनाए गए उमेश के भाई की पढ़ाई रुक गई थी। जेल से बाहर आए पति उमेश ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा था। अब उन्हें इंसाफ मिला है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें