पीलीभीत में अमर उजाला के थाना भ्रमण कार्यक्रम के तहत बुधवार को बीसलपुर क्षेत्र के कुंवर झंकार सिंह इंटर कॉलेज बरसिया की छात्राओं ने बीसलपुर कोतवाली पहुंचकर पुलिस की कार्य प्रणाली जानी। महिला सुरक्षा को संचालित योजनाओं के बारे में पूछा। एफआईआर, मुकदमों की विवेचना, मुकदमे फाइनल रिपोर्ट आदि की जानकारी ली। पुलिस ने छात्राओं को भारतीय न्याय संहिता ( बीएनएस) के नए कानूनों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। महिला एसआई ने वूमेन पावरलाइन नंबर 1090, महिला हेल्पलाइन 181 आदि के बारे में बताया। कहा कि घबराएं नहीं, अगर कोई मुश्किल या परेशानी हो तो हेल्पलाइन नंबर मिलाएं। अगर स्कूल कॉलेज के रास्ते में कोई परेशान करे तो इसे छिपाएं नहीं। अभिभावकों से बताएं और डायल 112 पर सूचना दें। डरे नहीं, समस्याओं का डटकर मुकाबला करें।