फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: छात्राओं ने समझी पुलिस की कार्यप्रणाली, एफआईआर और विवेचना की प्रक्रिया समझी

पीलीभीत में अमर उजाला के दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत महिला थाना का भ्रमण करने पहुंचीं उपाधि महाविद्यालय के छात्राओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली समझी। एफआईआर और विवेचना की प्रक्रिया समझी। महिला थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को सुरक्षा और स्वावलंबन के बारे में बताया। प्रोफेसर डॉ. राखी मिश्रा और कविता के साथ करीब 40 छात्राएं सोमवार सुबह 10: 30 बजे महिला थाना पहुंचीं। कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष, हेल्प डेस्क का भ्रमण किया। प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया और विवेचना के बारे में जाना। तहरीर लिखने के बारे में जानकारी ली। साथ ही ऑनलाइन एफआईआर के बारे में भी पूछा। महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को साइबर ठगी से बचाव के उपाय भी बताए। कहा कि किसी से भी अपनी निजी और बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें। लुभावने विज्ञापन और लॉटरी के लालच में न फंसने की सलाह दी। किसी भी अनजान लिंक को ओपन न करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें