पीलीभीत में कोचिंग पढ़ने जा रही स्कूटी सवार छात्रा मीनाक्षी गंगवार को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। स्कूटी पर सवार छात्रा की छोटी बहन अपूर्वा को मामूली चोटें आई हैं। हादसा शहर के नौगवां ओवरब्रिज पर बृहस्पतिवार शाम हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाने के साथ ट्रक को पकड़ लिया। उसका चालक फरार हो गया।