पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र के गांव मनपुरा के ग्रामीणों ने सरकारी जमीन से कब्जा न हटाए जाने पर बृहस्पतिवार को हाथ में कटोरा देकर तहसील में प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उनके गांव की 150 बीघा सरकारी जमीन पर बेनीपुर के दबंगों का पिछले 50 वर्षों से कब्जा है। उस जमीन पर खेती कर रहे हैं। कब्जेदारों ने उस जमीन पर खड़े पेड़ों को लाखों रुपये में बेच दिया। ग्रामीणों की शिकायत पर राजस्व विभाग के अधिकारियों ने पिछले दिनों उसमें से कुछ जमीन को तो कब्जामुक्त कर दिया है, लेकिन अभी भी काफी जमीन पर अवैध कब्जा है।