पीलीभीत जिले के 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों की जांच और सहायक उपकरण मिलने की आस प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र से पूरी होगी। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के सहयोग से संचालित प्रदेश के इकलौते दिव्याशा केंद्र पर बुजुर्गों की कई तरह की जांचों की व्यवस्था की जा रही है। आवश्यकता के अनुसार उन्हें सहायक उपकरण दिए जाएंगे। पहले चरण में वयोश्री योजना से चिह्नित करीब 344 वृद्धों को लाभान्वित किए जाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। 225 बुजुर्गों के लिए उपकरण आ चुके हैं, जिनका वितरण जल्द होगा।