पीलीभीत जिले में रविवार सुबह मौसम ने करवट ली। भोर से पहले ही शहर और गांव के क्षेत्र घने कोहरे की चादर से लिपटे दिखे। शहर में दृश्यटा मात्र 25 से 30 मीटर तक ही रही। इससे यातायात पर असर पड़ा। सुबह दस बजे के करीब कोहरा हल्का हुआ। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। कोहरे के चलते रविवार सुबह घर से निकलने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोग ठंड से ठिठुरते दिखाई दिए। कृषि वैज्ञानिक डॉ एसएस ढाका के अनुसार रविवार सुबह का तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ठंड में दिन प्रतिदिन इजाफा होगा।