पीलीभीत में छठ पूजा का महापर्व धूमधाम से मनाया गया। शहर के बरहा रेलवे क्रॉसिंग के पास सरोवर पर मंगलवार को सुबह चार बजे ही व्रती महिलाओं की भीड़ जुटने लगी। पूजन सामग्री लेकर पहुंची महिलाओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। सरोवर के पानी में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। जिले के मझोला, बिलसंडा व पूरनपुर क्षेत्र में छठ पूजा का उल्लास दिखा।