फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बंगाली समाज की महिलाओं ने अनूठे अंदाज में किया उत्तराखंड के सीएम का स्वागत, निकाली उलूक ध्वनि

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीलीभीत के गभिया सहराई में प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित किया। प्रबुद्ध जन सम्मेलन में पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बंगाली समाज की महिलाओं ने स्वागत किया। आरती की और विशेष उलूक (उल्लू) ध्वनि निकाली। बताया जाता है महिलाएं यह ध्वनि विशेष अवसरों पर निकालती हैं। वहीं सभा को संबोधित करते हुए पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और सपा पर जमकर हमला बोला। धामी ने कहा कि 2014 से पहले देश में भ्रष्टाचार था। तुष्टीकरण था। परिवारवाद को बढ़ाने का काम होता था। अब नरेंद्र मोदी देश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। दूसरे लोग, अपनी पार्टी और परिवारों को बचाने के लिए बेमेल गठबंधन कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें