पीलीभीत में शुक्रवार को जीजीआईसी में अमर उजाला की ओर से अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसममें यात्रीकर अधिकारी बार्डिस चतुर्वेदी ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाएं। चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य बांधे। बार्डिस चतुर्वेदी ने कहा कि छात्राओं को नियमित अखबार पढ़ना चाहिए। इससे उन्हें देश में होने वाली बड़ी गतिविधि व उनके जिले में होने वाली घटनाओं की जानकारी मिल सकेगी। इसके साथ ही अखबार में महिला संबंधी जानकारी भी साझा की जाती है। इससे न केवल उन्हें अपनी जीने की सीख व तर्कशक्ति बढ़ती है।