पीलीभीत में एक और मजदूर बाघ का निवाला बन गया। 35 साल के रामचंद्र मजदूरी करके अपना परिवार चलाते थे। शुक्रवार को वो लकड़ियां लेने जंगल में गए जहां बाघ ने उनपर हमला बोल दिया। जबकि गांव के ही नेतराम की बाघ के हमले के बाद हालत गंभीर बनी हुई है। बीते नौ महीने में पीलीभीत में बाघ ने 19 लोगों को अपना शिकार बना लिया है।