फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिशन के चुनाव के लिए मतदान जारी, अधिवक्ताओं में उत्साह

डिंपल सिरोही Updated Tue, 07 Jan 2025 12:55 PM IST

मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए मतदान जारी है। अध्यक्ष पद पर चार और महासचिव पद के लिए छह प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। बार संघ के अध्यक्ष पद पर ठाकुर कंवरपाल सिंह, अंजुम खान, राजेश्वर दत्त त्यागी और सुरेंद्र कुमार शर्मा प्रत्याशी हैं। महासचिव पद पर अग्रीस राणा , अर्जुन सिंह , अनूप सिंह राठी , गुलवीर सिंह वर्मा , चंद्रवीर निर्वाल और नरेंद्र चुनाव लड़ रहे हैं। वरिष्ठतम उपाध्यक्ष के एक पद के लिए चंद्रवीर चौधरी, निश्चल त्यागी और सोरण सिंह के बीच मुकाबला होगा। कोषाध्यक्ष पद के लिए अमित भारद्वाज , महेश पालीवाल, रामधन सिंह और शशि प्रभा के बीच टक्कर है। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष आनंद प्रकाश त्यागी, सदस्य जगमेर सिंह राठी, सत्य प्रकाश त्यागी और मुख्य चुनाव अधिकारी सैय्यद रौनक अली जैदी ने बताया कि मंगलवार सुबह आठ बजे से मतदान चल रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें