फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे एवं जलशक्ति केंद्रीय राज्यमंत्री ने नावला में किया निरीक्षण

डिंपल सिरोही Updated Tue, 13 May 2025 09:58 AM IST

खतौली में रेलवे एवं जलशक्ति विभाग के केंद्रीय राज्यमंत्री वी सोमन्ना ने गांव नावला में निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक विद्यालय के दिव्यांग शौचालय में पानी न होने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अधिकारियों को दिल से कार्य करना होगा। रेलवे एवं जलशक्ति राज्यमंत्री वी सोमन्ना नावला कोठी पर अस्थाई निराश्रित गोशाला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वहां पर तैयार किए गए कंपोस्ट खाद के बारे में जानकारी ली। पौधरोपण करने के बाद गौ पूजन कर गोवशं को गुड खिलाया। इसके बाद उन्होंने गांव नावला में आरआरसी सेंटर का निरीक्षण किया। पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय में पहुंच कर आंगनबाडी, आशाओं तथा शिक्षिकाओं से उनको होने वाली परेशानी के बारे में जानकारी ली। विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र छात्राओं के बारे में बात की। विद्यालय परिसर में बने दिव्यांग शौचालय का निरीक्षण किया। शौचालय में पानी नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। डीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार से कहा कि अधिकारियों को दिल से काम करना होगा तभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना सकार हो सकेगा। गांव में आरआरसी सेंटर, पीएम श्री विद्यालय में ग्राम प्रधान अनुज त्यागी द्वारा कराए गए कार्याें की सराहना की। इस दौरान राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, डीएम उमेश मिश्रा, सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देश भूषण, एसडीएम संजय सिंह समेत अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें