फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: अनियंत्रित स्कूल बस और बाइक में जबरदस्त भिड़ंत, पिता और दो बच्चों की मौत, पत्नी घायल

मुजफ्फरनगर। थाना तितावी क्षेत्र में हैदरनगर जाने वाले मार्ग पर अनियंत्रित स्कूल बस और मोटरसाइकिल के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत में पिता समेत दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है। हैदरनगर निवासी महिपाल (45) अपनी पत्नी पूनम (45), पुत्र अभी (8) और पुत्री राधिका (12) के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। दोपहर करीब 1:15 बजे सामने से आ रही स्कूल बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिपाल और उनके दोनों बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही डायल 112 और तितावी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल महिला पूनम को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहाँ उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें