फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: ऑपनेशन सवेरा में सवा करोड़ की स्मैक बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

प्रत्युष शर्मा Updated Mon, 18 Aug 2025 10:31 PM IST

मुजफ्फरनगर। थाना खालापार पुलिस ने आपरेशन सवेरा के तहत अभियान चलाकर सवा करोड़ की स्मैक बरामद की। पश्चिम बरेली निवासी दो तस्कर कफील व मेहरबान को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी पहले भी नशीले पदार्थ के साथ पकड़े जा चुके है। यह गिरोह पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड व हरियाणा में स्मैक बेचने का धंधा करता है। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने प्रेसवार्ता में बताया कि खालापार पुलिस ने पश्चिमी बरेली के कस्बा फतेहगंज के मोहल्ला भोले नगर निवासी कफील उर्फ कामरान व फतेहगंज के मोहल्ला मेहरबान को वहलना पुल के पास से गिरफ्तार किया है। उनके पास से 152 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। यहां एक व्यक्ति को डिलीवरी देने आये थे। उस व्यक्ति का नाम सही नही बताया है। उस व्यक्ति के न मिलने पर वह हरियाणा जाने के इरादे से वाहन का इंतजार कर रहे थे। आरोपियों के मोबाइल के आधार पर उस व्यक्ति की तलाश की जा रही है। बरामद स्मैक की कीमत लगभग सवा करोड़ रुपये है। दोनों आरोपी बरेली से स्मैक लेकर आए थे। दोनों आरोपियों का अपराधिक इतिहास है। गिरफ्तार कफिल देहरादून में वर्ष 2021 में स्मैक डिलीवरी देने के दौरान पकड़ा था। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में तीन मुकदमे दर्ज है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें