मुजफ्फरनगर में गठवाला खाप की काजीखेड़ा गांव में बैठक हुई। बाबा राजेंद्र मलिक और थांबेदार श्याम सिंह की मौजूदगी में खाप के लोगों से एकता का आह्वान किया गया। मलिक ने कहा कि युवा देश का भविष्य है। एकजुट होकर समाज सुधार के कार्येां में जुट जाएं। सामाजिक बुराईयों के उन्मूलन में अपना योगदान दें। एकता में ही ताकत होती है। भाकियू अराजनैतिक के प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने भी लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया।