मुजफ्फरनगर स्थित श्री राम कॉलेज में आयोजित ‘कलर्स’ सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देश के विभिन्न राज्यों के पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर भारत की सांस्कृतिक विविधता को मंच पर जीवंत किया। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से छात्रों में सांस्कृतिक समझ, आत्मविश्वास और टीम वर्क की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि छात्रों की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा। प्रबंधन के अनुसार, यह सांस्कृतिक कार्यक्रम बुधवार को समापन समारोह के साथ संपन्न होगा।