एस डी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान के अंतर्गत रैली के जरिए यातायात नियमों की जानकारी दी। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ सविता सिंह ने बताया कि कोहरे के चलते सड़क दुर्घटनाएं काफी बढ़ रही हैं। बुधवार को बालिकाओं ने दुपहिया वाहन चालकों से हेलमेट लगाने को अपील की। रैली में रेणु, रश्मि, कविता, अनन्या आदि शामिल हुईं।