फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Muzaffarnagar: राकेश टिकैत बोले- मंडियों को खत्म करने की मंशा पूरी नहीं होने देंगे

भाकियू की 17 फरवरी को होने वाली पंचायत के लिए राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने नवीन मंडी स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सरकार मंडियों को खत्म करना चाहती है, लेकिन ऐसा नहीं होने देंगे। प्रदेशभर में 11 पंचायत की जाएंगी। जिले में सहारनपुर मंडल की पंचायत आयोजित होने जा रही है। मंगलवार को भाकियू प्रवक्ता संगठन के नेताओं के साथ नवीन मंडी पहुंचे। मंडी में आने वाले गुड़ और शक्कर की आवक के विषय में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के किसान अपनी पंचायतें मंडी स्थल पर करते हैं, इस बार मुजफ्फरनगर में भी मासिक पंचायत नवीन मंडी स्थल पर की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें