मुजफ्फरनगर में नई मंडी स्थित वैदिक पुत्री पाठशाला कन्या इंटर कॉलेज में एनसीसी डे मनाया गया। एनसीसी कैडेट की गर्ल विंग ने ड्रिल, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए देशभक्ति का जज़्बा दिखाया। 26 यूपी बटालियन की मुख्य कार्यकारी अधिकारी मेजर शशि ने कहा कि लड़कियों को शारीरिक स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ राजेश कुमारी, बबीता राणा, शैली रंजन एवं एनसीसी कैडेट मौजूद रहीं।