जनपद के परिषदीय विद्यालयों में मंगलवार को पहली पाली में गणित विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस परीक्षा में कक्षा दो से लेकर कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि प्रश्नपत्र निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार ही तैयार किया गया था। इस कारण विद्यार्थियों को परीक्षा देने में काफी आसानी हुई।