फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: पुलिस से तंग आकर अनस ने खुद ही पेट्रोल डालकर लगाई थी आग,हालत गंभीर, दिल्ली रेफर

डिंपल सिरोही Updated Thu, 20 Nov 2025 04:17 PM IST

मुजफ्फरनगर के बुढाना क्षेत्र के गांव हसनपुर निवासी अनस ने पुलिस से परेशान होकर खुद को पेट्रोल डालकर आग लगाई थी । उसका दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार चल रहा है । अनस ने बुधवार को अपने घर में अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। उसे उपचार के लिए दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी एक वीडियो वायरल हुई है जिसमें उसने पुलिस पर 5 लाख मांगने का आरोप लगाया है। यह भी कहा कि 50 हजार रूपये वसूलकर पिटाई की गई और भी पैसे मांगे जा रहे थे इसलिए उसने परेशान होकर यह कदम उठाया है। एसपी देहात आदित्य बंसल ने कहा कि इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें