श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर की ओर से चल रही रामलीला मंचन का समापन नृत्य नाटिकाओं के साथ किया गया। महोत्सव में श्रीराम के राजतिलक की भावपूर्ण लीला का मंचन कलाकारों ने किया। रामलीला के अंतिम दिन रामलीला मैदान में दर्शकों की भीड़ उमड़ी। पंडित बृजेन्द्र मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राजतिलक की विधि को पूरा कराया। मुख्य अतिथि उद्यमी रघुराज गर्ग और संजीव अग्रवाल ने पूजन संपन्न कराया। भगवान श्रीराम की भूमिका में पंकज शर्मा सिंहासन पर बैठे।