फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: 177 गांवों में लगेंगे कैमरे, अराजक तत्वों पर लगेंगी गैंगस्टर और रासुका

डिंपल सिरोही Updated Mon, 04 Aug 2025 08:31 PM IST

मुजफ्फरनगर में डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय वर्मा ने कहा कि यदि कोई भी अराजक तत्व अफवाह फैलाने की कोशिश करेगा तो सख्ती से निपटा जाएगा। पकड़े गए लोगों के खिलाफ गैंगस्टर और रासुका के तहत कार्रवाई जाएगी। अफवाह फैलाने वालों को पकड़ने और निगरानी बढ़ाने के लिए 177 गांवों में खुफिया कैमरे लगाए जाएंगे। ड्रोन उड़ाने के लिए अनुमति लेनी होगी। अन्यथा ड्रोन जब्त किया जाएगा। पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत में डीएम ने कहा कि जिले में पिछले कुछ दिनों से ड्रोन को लेकर अफवाहें फैलाई जा रही है। बेवजह शोर मचाया जा रहा है। यह अराजक तत्वों की शरारत है। कुछ लोग इस तरह का माहौल बना रहे है। एसएसपी ने कहा कि पुलिस अब तक बीस शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा सूचना जानसठ, चरथावल, तितावी और खतौली से आती थी। ड्रोन से जुड़ी सात और चोरों से संबंधित 55 शिकायतें मिली थी। अब एक या दो सूचना ही आती है। एसएसपी ने कहा कि ककरौली में पकडे गए कबूतरबाजों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई होगी। कोई भी गलत पोस्ट वायरल न करें। अब यह किया जा रहा प्रयास अफवाहों को रोकने के लिए गांव सुरक्षा समितियों के साथ चौपाल लगाई जा रही है। चौकीदारों से भी सूचना ली जा रही है। डायल 112 को अलर्ट किया गया है। एसडीएम और सीओ भी गांवों का भ्रमण कर रहे हैं। दो गांवों में डीएम व एसएसपी भी चौपाल लगाएंगे। ताकि सुरक्षा का माहौल बना सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें