नशे के खिलाफ पिछले 6 महीने से हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और चंडीगढ़ में यात्रा कर रहे पहलवान रविंद्र तोमर का अगला पड़ाव उत्तर प्रदेश होगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को गंगाजल भेंट करने के बाद वह अब यूपी की यात्रा पर निकलेंगे। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा नशा इस वक्त पंजाब में है। मुजफ्फरनगर में पहुंचने पर लोगों ने उनका खूब सम्मान किया। पहलवान ने बताया कि अपनी यात्रा को लेकर वह गोरखपुर तक जाएंगे। पैदल बुग्गी यात्रा लेकर निकल रहे रवींद्र तोमर से बातचीत।