फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुजफ्फरनगर में प्रेमी युगल ने निगला जहर, दोनों की मौत

मुजफ्फरनगर जनपद भौराकलां थाना क्षेत्र में प्रेमी युगल ने जहर का सेवन कर लिया। शामली में उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। भौराकलां थाना क्षेत्र के कसबा सिसौली की अनुसूचित जाति की निशा का प्रेम प्रसंग नजदीक के गांव भौरा खुर्द निवासी मोनू उर्फ विपिन कश्यप के साथ चल रहा था। मंगलवार सुबह दोनों बाइक पर सवार होकर घर से चले गए। फुगाना थानाक्षेत्र के करौदा महाजन गांव के ईंट भट्टे के पास दोनों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद परिजनों को मामले की जानकारी दी। पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। दोनों को शामली के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की मौत हो गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें