मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, सहारनपुर, शामली और बिजनौर समेत वेस्ट यूपी के अन्य जिलों में बुधवार शाम को अचानक आंधी चलने लगी। तेज हवाओं के साथ ओले पड़े और बारिश ने जनजीवन अस्त व्यवस्त कर दिया। कई जगह पेड़ और होर्डिंग गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया और कई लोग घायल हो गए।