फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ के दाैरान पांच गोकश गिरफ्तार, तीन घायल

मुजफ्फरनगर जनपद के खालापार थाना पुलिस की देर रात शामली रोड वहलना कट पुल के पास गोकशी कर रहे आरोपियों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने तीन हिस्ट्रीशीटर अपराधियों सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें तीन आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हुए है। देर रात गोकशी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने तीन गोवंश को मुक्त कराया। गिरफ्तार आरोपियों से गोकशी करने के उपकरण, पांच मोबाइल फोन, एक कार सहित तीन वाहन तथा तीन तमंचे बरामद किये। कार्यवाहक सीओ सिटी राजू कुमार साव ने बताया कि सुजडू की लीकडा पट्टी निवासी मंशाद, शादाब उर्फ चिड़ा , रिजवान, सरवट निवासी विसार तथा गहराबाग खालापार निवासी इकरार उर्फ कालिया को गिरफ्तार किया। इनमें मंशाद, विसार व शादाब उर्फ चिड़ा घायल हुए है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ काफी मुकदमे दर्ज है। मंशाद थाना खालापार के एक मुकदमे में वांछित था। शादाब, मंशाद व इसरार थाना खालापार के हिस्ट्रीशीटर अपराधी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें