मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड सदर के शाखा प्रतिनिधि पद पर प्रमोद राठी के निर्विरोध निर्वाचन पर खुशी मनाई गई। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने आवास पर स्वागत किया। अग्रवाल ने कहा कि राठी का निर्विरोध चुना जाना उनकी सादगी, जनसेवा के प्रति समर्पण और किसानों के बीच मजबूत विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि राठी के नेतृत्व में बैंक नई ऊंचाइयों को छुएगा और किसानों के हितों की रक्षा करेगा। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ नवनिर्वाचित प्रतिनिधि का भव्य स्वागत किया। पुष्पमालाएं पहनाकर अभिनंदन किया गया और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी साझा की गई।