फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने नहीं किया मतदान- खेत पर बिताया दिन, अमर उजाला को बताई वजह

Fri, 19 Apr 2024 05:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत का कहना है हर पार्टी का प्रत्याशी समर्थन मांगने किसान भवन आता है, इसी वजह से उन्होंने मतदान नहीं किया। उन्होंने किसानों के सम्मान में नई सरकार से अनेक उम्मीदें जताई है। खेत पर खेतीबाड़ी में उन्होंने पूरा दिन खेत पर बिताया।

उन्होंने नई सरकार से कई उम्मीद जताई है। कहा किसानों का सम्मान करना चाहिए। गन्ने का पूरा भुगतान किया नहीं किया और सरकार करोड़ों रुपये के भुगतान का दावा मंचों से कर किसानों का अपमान करती है। गन्ने का जो भुगतान किसानों की गाढ़ी कमाई है। पूरे साल किसान गन्ने की पैदावार में पसीना बहाता है। मिलों से गन्ने का भुगतान आपूर्ति के बदले मिलता है। सार्वजनिक मंच से भुगतान संबंधी घोषणा किसानों का मजाक उड़ाने जैसा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें