फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए निकाली जागरूकता रैली

Pratyush Sharma Updated Wed, 06 May 2026 11:16 PM IST

मुजफ्फरनगर। जनपद में 9 मई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। जनपद न्यायाधीश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष बिरेंद्र कुमार सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह लोक अदालत उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर आयोजित हो रही है। इसका उद्देश्य विभिन्न लंबित वादों का त्वरित निस्तारण करना है। लोक अदालत दीवानी न्यायालय परिसर मुजफ्फरनगर सहित बुढ़ाना, जानसठ, खतौली और कलेक्ट्रेट में भी लगेगी। इसमें आपराधिक, बैंक रिकवरी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, टेलीफोन, बिजली, पानी के बिल, वैवाहिक, भूमि अधिग्रहण, राजस्व और सिविल जैसे विभिन्न वादों का निस्तारण होगा। इस अवसर पर एडीजे रवि कुमार दिवाकर, प्राधिकरण सचिव सतेंद्र कुमार चौधरी और विष्णु चंद्र वैश्य उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें