मुजफ्फरनगर विकास भवन सभागार में एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने किसानों को एकीकृत बागवानी के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि जनपद के किसान पाली हाउस के माध्यम से शिमला मिर्च गुलाब और देसी टमाटर की खेती कर लाखों रुपए का मुनाफा अर्जित कर रहे हैं। जधेड़ी के किसान सौरभ शर्मा ने बताया कि वह तीन एकड़ पाली हाउस में शिमला मिर्च उगाते हैं। जिससे वह प्रतिवर्ष लाखों रुपए का मुनाफा कमाते हैं। उन्होंने हाल में ही चार लाख रुपए की शिमला मिर्च बेंची है। इस दौरान जिला उद्यान अधिकारी रचना सिंह मौजूद रही।