आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि बिहार की तरह यूपी में एसआईआर के जरिए वोट चोरी नहीं होने दी जाएगी। कार्यकर्ताओं से कहा कि बीएलओ की बगल में कुर्सी नहीं खाट डाल लेना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डिटेंशन सेंटर के जरिए डराना चाहते हैं लेकिन जब हमें ताकत मिलेगी तो इन सेंटरों पर ताला लटका देंगे।
संविधान दिवस पर राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित सहारनपुर, मेरठ और मुरादाबाद मंडल की संवैधानिक अधिकार बचाओ भाईचारा बनाओ रैली में नगीना सांसद ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर और मनुवादी विचारधारा के बीच संघर्ष चला आ रहा है। याद रखना जो सत्ता में बैठेगा, उसे ही आगे आने का मौका मिलेगा।