श्री दुर्गा जन कल्याण समिति की तरफ से आयोजित दुर्गा पूजा कार्यक्रम में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक धुनुची नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। धुनुची की लय और मां दुर्गा के जयकारों के बीच श्रद्धालु झूम उठे।